महाशिवरात्रि को लेकर निकली शिव की बारात झूमते, नाचते, गाते, बाराती

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> महाशिवरात्रि को लेकर आज मंगलवार को सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना निष्ठा एवं विधि विधान से की जा रही है।<br>शिव विवाह उत्सव के कार्यक्रम भी सभी शिव मंदिरों में आयोजित किए जा रहे हैं ।रात्रि में शिव की बारात निकली&comma;जिसमें महादेव&comma;पार्वती एवं महादेव के गणों की अद्भुत छटा देखने को मिली। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ बारात चल रही थी&comma;तो वही पीछे नाचते गाते बाराती भी चल रहे थे । फुलकाहा बाजार स्थित नया टोला शिव मंदिर एवं शुक्रहाट शिव मंदिर में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है&comma; खासकर महिलाएं शिव विवाह देखने बड़ी संख्या में मंदिरों में उपस्थित हैं।वहीं मानिकपुर पंचायत के शिव मंदिर मानिकपुर धाम में भी भगवान शिव का श्रृंगार किया गया है। पारंपरिक एवं पूरे विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं शिव की बारात में हजारों लोग शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ. उर्मिला ठाकुर ने DGP प्रीता वर्मा से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रंजन कुमार ने किया नामांकन

बिहार में 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, 9 से 15 अक्टूबर तक होगा स्पॉट एडमिशन