राजस्व वसूली में शेखपुरा बिहार में दूसरा, DTO बेबी कुमारी और ESI काजल कुमारी सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार &colon;<&sol;strong> परिवहन विभाग द्वारा पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शेखपुरा जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्व वसूली के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा जिला पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सफलता के लिए शेखपुरा की जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती बेबी कुमारी को राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभाग में बेहतर कार्य करने वाली अवर प्रवर्तन निरीक्षक काजल कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में राज्य भर के जिला परिवहन अधिकारियों के कार्यों और राजस्व वसूली के आंकड़ों की समीक्षा की गई। शेखपुरा ने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूरा करने और परिवहन नियमों को सख्ती से लागू कराने में शानदार प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>DTO बेबी कुमारी के नेतृत्व में जिले में विशेष जांच अभियान&comma; बकाया टैक्स वसूली और सघन वाहन चेकिंग चलाई गई। इसी के चलते जिले का राजस्व संग्रहण उल्लेखनीय रूप से बढ़ा और शेखपुरा को राज्य में द्वितीय स्थान मिला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ESI काजल कुमारी ने भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। उनके समर्पण की अधिकारियों ने सराहना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मान मिलने के बाद DTO बेबी कुमारी ने कहा&comma; &lowbar;&&num;8221&semi;यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। हमारा लक्ष्य सिर्फ राजस्व बढ़ाना नहीं&comma; बल्कि सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित कर दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है। आगे भी शेखपुरा परिवहन विभाग इसी निष्ठा से काम करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस उपलब्धि पर जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई दी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी