शेखपुरा डीएम सख्त : ईंट-भट्टों पर चलेगा सघन अभियान, DRCC रैंकिंग सुधारने के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;  <&sol;strong>जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने शुक्रवार को समाहरणालय में श्रम विभाग&comma; जिला नियोजनालय और DRCC की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ईंट-भट्टों पर छापेमारी&comma; बाल श्रमिकों का रेस्क्यू<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने जिले के सभी ईंट-भट्टों पर सघन तलाशी अभियान चलाने का आदेश दिया। मजदूरों की स्थिति जांचने और वास्तविक लाभुकों का श्रम कार्ड बनाने के लिए विशेष &&num;8216&semi;सहयोग शिविर&&num;8217&semi; लगाने को कहा। बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने और लंबित आवेदनों का तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>DRCC &colon; स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर जोर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>DRCC की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा- &&num;8220&semi;जिले की रैंकिंग हर हाल में सुधारें। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से कोई योग्य छात्र वंचित न रहे।&&num;8221&semi; रिजेक्ट आवेदनों की कमियां दूर कर तुरंत कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग का आदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अधिक जॉब कैंप लगाएं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला नियोजन पदाधिकारी को अधिक से अधिक नियोजन कैंप लगाने&comma; तकनीकी युवाओं को टूल-किट देने और रोजगारपरक योजनाओं से शत-प्रतिशत छात्रों को जोड़ने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने चेतावनी दी कि तय समय में लक्ष्य पूरा न होने या शिथिलता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बैठक में श्रम अधीक्षक&comma; DRCC मैनेजर समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्मार्ट बॉर्डर परियोजना से भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य : गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ चर्चा की

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया