बाढ़-सूखाड़ से निपटने को शेखपुरा प्रशासन अलर्ट, शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुभा के 8 गांवों का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार &colon; <&sol;strong>आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बुधवार को घाटकुसुभा प्रखंड के अति-संवेदनशील क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने सहरा&comma; बटौरा&comma; सुजावलपुर&comma; पानापुर&comma; कोयला&comma; हरिरामचक&comma; प्राणपुर और आलापुर गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस पूरे क्षेत्र में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है&comma; जिससे मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डीएम ने दिए ये अहम निर्देश<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाढ़ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग और बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को समय रहते सड़कों की सुरक्षा और मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को बाढ़ और सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 60 टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य विभाग को उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ अस्पतालों में बेड&comma; ORS घोल&comma; ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध&comma; पशु दवाओं का स्टॉक और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं अंचल और आपदा प्रबंधन विभाग को राहत सामग्री&comma; पॉलीथिन शीट्स की अग्रिम व्यवस्था&comma; नावों का समय पर पंजीकरण&comma; सामुदायिक किचन की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मौके पर मौजूद रहे अधिकारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता&comma; प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन&comma; पीएचईडी और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता&comma; जिला पशुपालन पदाधिकारी&comma; BDO घाटकुसुभा सहित कई जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजस्व वसूली में शेखपुरा बिहार में दूसरा, DTO बेबी कुमारी और ESI काजल कुमारी सम्मानित

भूमि विवाद और बड़े बकायेदारों पर अपर समाहर्ता शेखपुरा सख्त, बॉडी वारंट निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा डीएम के आदेश पर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांची गई