इंडियन आइडल और सारेगामापा जैसे म्यूजिक रियलिटी शो में भी दिखा चुकी है अपना जलवा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> भूली की रहने वाली कृति सिंह लाइव 75 केबीसी का हिस्सा बनीं। यह आजादी के अमृत महोत्सव पर केबीसी कार्यक्रम की विशेष संगीत प्रस्तुति थी। इस विशेष संगीत प्रस्तुति कार्यक्रम में कृति सिंह ने भी अपनी गायिकी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें लगभग 75 कलाकारों ने अपना योगदान दिया। इसमें कृति सिंह भी एक रहीं। झारखंड से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली कृति अकेली कलाकार थीं। कृति कई सालों से मुंबई में हैं और गायिकी से ही इनकी पहचान हैं। इससे पहले इंडियन आइडल और सारेगामापा जैसे म्यूजिक रियलिटी शो में भी जा चुकी हैं। वर्तमान में म्यूजिक रिकॉर्डिंग और लाइव शो करती हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृति ने बताया कि बहुत जल्द कई म्यूजिक वीडियो भी आने वाले हैं। इनमें उनकी बेहतरीन गायिकी सुनने को मिलेगी। पहले भी कई बड़ी म्यूजिक कंपनी के लिए कोरस में आवाज भी दे चुकी हैं और बहुत जल्द सिंगल म्यूजिक एल्बम भी आने वाला है। संगीत के क्षेत्र में संघर्ष को लेकर कृति ने बताया कि धनबाद से मुंबई का सफर और मुंबई में संघर्ष कर बने रहना इतना आसान भी नहीं हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभी भी संघर्ष जारी हैं और सफलता के बाद भी संघर्ष जारी रहेगा। भूली के मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। खुद से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उम्मीद हैं जल्दी ही संघर्ष से सफलता को प्राप्त करेंगी। म्यूजिक में मास्टर डिग्री हासिल की हैं और म्यूजिक में ही करियर बनाने की योजना भी है। लाइव 75 केबीसी विशेष संगीत कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत ही खुश हैं और आगे भी कुछ अलग व बेहतर करने को इच्छुक हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेहरू बालिका उच्च विद्यालय से कृति ने स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद एसएसएलएनटी महिला काॅलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली। भूली ए ब्लॉक सेक्टर-2 की रहने वाली कृति अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता सत्यनारायण सिंह और मां सीता देवी को देती हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई