धूमधाम से किया गया शालिग्राम व तुलसी विवाह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>सोमवार को शालिग्राम व तुलसी का विवाह धूमधाम से कराया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ विधि-विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया। इसके बाद महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। भरगामा प्रखंड में तुलसी विवाह को लेकर सुबह से ही महिलाओं का पूजा-अर्चना शुरू हो गया। दो मंडपों में महिलाओं ने तुलसी माता व शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया। महिलाओं ने तुलसी माता को सोलह श्रृंगार सामग्री के साथ ही चुनरी आदि चढ़ाई और विवाह की रस्में अदा कर विधि-विधान से पूजन कर विवाह संपन्न कराया। इसके बाद महिलाओं ने तुलसी माता पर चढ़ी बिंदी एक-दूसरे को लगाई। विवाह के दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर सुचिता देवी&comma; तृप्ति सिंह&comma;प्रीति प्रिया राज&comma;स्वीटी देवी व नेहा करण आदि मौजूद रहीं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की