भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव में बांस झाड़ी एक युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;mark><&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव में बांस के झड़ी में आज सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में आग की तरह सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला के पांचोसिमर निवासी 43 वर्षीय बीरू शर्मा पिता स्वर्गीय बिहारी शर्मा के रुप में की गई है। मृतक व्यक्ति के गले में रस्सी लगाकर बांस में बांध लटका हुआ पाया गया है। मौके पर मौजूद मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीँ घटना स्थल पर फुलकाहा पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण उक्त स्थान पर पहुंच कर मामले की सूचना प्राप्त किया। मौके पर पुलिस बल पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को नेपाल भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद साजिद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाएगी&comma; फिलहाल आवेदन मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक नहीं मिला है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश