पुनपुन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार&comma; 19 अगस्त की सुबह पुनपुन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई&period; सुबह ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी&period; शव के आसपास कौवे मंडरा रहे थे&period; शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी&comma; जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने घटना की सूचना दीदारगंज थाना पुलिस को दी&period; ग्रामीणों के अनुसार&comma; सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद थाना पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची&period; पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया&period; मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है&period; उसने खाकी रंग की टी-शर्ट और चॉकलेट रंग का ट्राउजर पहन रखा था&period; उसके गले में एक लॉकेट भी मिला है&comma; जो प्रथम दृष्टया चांदी जैसा दिखाई दे रहा है&period; पुलिस कपड़ों और लॉकेट के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर दीदारगंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह&comma; सहायक अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार राय और डायल-112 की टीम से एएसआई अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे&period; पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है&period; आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डायल-112 की टीम और दीदारगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बुधवार सुबह करीब 9&colon;45 बजे घटना की पुष्टि की&period; पुलिस शव की पहचान कराने के साथ मौत के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है&period; शव नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई&comma; इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अप्रवासी श्रमिकों को नही मिल रहा है मूलभूत सुविधाएं

फरीदपुर में कपड़ा दुकानदार के घर दिनदहाड़े बड़ी चोरी, पांच लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकद ले गए चोर

गया के राजद विधायक अजय दांगी पहुंचे पटना, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा