जगनपुरा में कई जगहों पर खुले मेनहोल देख भड़के सांसद रामकृपाल यादव

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना के बाईपास के दक्षिणी इलाके जगनपुरा और आसपास के इलाकों का बरसात पूर्व जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव कई जगहों पर खुले मेनहोल देख भड़क गए। साथ मे रहे निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द मेनहोल को ढक्कन लगाने का निर्देश दिए। दरअसल शनिवार को सांसद जनता की समस्याओं की शिकायतें मिलने पर जगनपुरा इलाके में दौरा करने पहुंचे थे।    à¤¸à¤¾à¤‚सद ने कहा कि बादशाही पइन का पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त और पक्कीकरण होना बहुत जरूरी है। बादशाही पइन पर कई जगह पुल नीचा और जर्जर अवस्था में है। नगर निगम के तैयारियों से संभावना है कि इस बार पटना के दक्षिण के इलाकों में भीषण जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। नगर विकास विभाग ने राजधानीवासियों को चार घंटे में जल जमाव से मुक्त करने का भरोसा दिया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने पननि के वार्ड संख्या 32 में पटना सेंट्रल स्कूल से दक्षिण सिद्धिविनायक नगर&comma; पी&period; सी कॉलोनी फेज-2&comma; सिंह मार्केट मोहल्ला&comma; जगनपुरा&comma; सहित कई इलाकों में बरसात पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया। हालांकि भारी बारिश ने सांसद को सभी पूर्व निर्धारित स्थानों पर जानेपर ब्रेक लगा दिया। साथ चल रहे जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार बादशाही पइन के निगरानी के लिए  24×7 मजदूरों के गैंग की व्यवस्था की गई है। सांसद ने देखा कि बादशाही पइन पर कई जगहों पर पुल नीचा होने से पानी के बहाव में अवरोध पैदा हो रहा है। इसका प्रस्ताव बना कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया। à¤œà¤—नपुरा में कई जगहों पर मेनहोल खुला देखकर सांसद बिफर गए। कहा जमाव के स्थिति में खुला मेनहोल लोगों की जान पर बन आएगा। साथ चल रहे कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्र को सभी मेनहोलों पर ढक्कन लगवाने का निदेश दिया। स्थानीय पार्षद पिंकी यादव ने वार्ड 32 का वृहत क्षेत्रफल को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़वाने की मांग सांसद से की। भ्रमण में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव&comma; मंडल अध्यक्ष अपलेंद्र सिन्हा&comma; सुजीत यादव&comma;चंदन&comma; सन्नी&comma;वीरेन्द्र&comma; परमेश्वर&comma; रजनी कुमार सहित कई लोग साथ में थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम