जमुई में द हंट फुटबॉल एकेडमी का एसडीपीओ ने किया शुभारंभ

&NewLine;<h4 class&equals;"wp-block-heading"><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> शहर के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में रविवार की शाम द हंट फुटबॉल एकेडमी का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक फुटबॉल एशोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। मैच की शुरुआत एशोसिएशन जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा और सचिव बासुदेव केसरी के निगरानी में की गई। इससे पूर्व एसडीपीओ डा&period; राकेश कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों से बारी- बारी से परिचय प्राप्त किया और एक दिवसीय फुटबाल मैच का उद्घाटन एसडीपीओ ने फुटबाल में किक मारकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। बता दें कि फुटबाल मैच मुंगेर बनाम लखीसराय की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीम के बीच शुरू से अंत तक कांटे का टक्कर रहा।हालांकि मैच के शुरुआती में दौर से ही मुंगेर की टीम ने एक गोल दाग कर लखीसराय की टीम पर हावी रही। फिर कुछ क्षणों के बाद मुंगेर की टीम ने एक और गोल कर 2- 0 से बढ़त बना ली। फिर पलटवार करते हुए लखीसराय की टीम ने एक गोल दागकर हौसला बुलंद कर लिया लेकिन मुंगेर की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2- 1 से जीत दर्ज कर ली। उसके बाद एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार द्वारा विनर और रनर दोनों टीमो को शील्ड देकर हौसला अफजाई किया। साथ ही खेल में ऊंचाई तक पहुंचने की सभी खिलाड़ियों को शुभकानाएं भी दी।<&sol;h4>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एकेडमी से खिलाड़ियों को मिलेगी नई राह-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जमुई में फुटबाल के इच्छुक खिलाड़ियों को अब परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। एकेडमी का लाभ युवाओं&comma; युवतियों के अलावा बच्चे भी उठाएंगे। इस एकेडमी का संचालन जमुई में पहली बार अभिजीत कुमार सिंह उर्फ सुमित और अनुराग कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। सुमित ने बताया कि इस एकेडमी में फिलहाल 20 बच्चों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। ट्रेनिंग का समय सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक रखा गया है। इस अवसर पर एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार ने कहा कि यह जमुई जिले के लिए शौभाग्य की बात है। यहां फिर से खेल की गतिविधि शुरू हो रही है। यह खेल के विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने यहां के युवा को खेल से और मैदान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।इस अवसर पर डिस्ट्रिक फुटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज सिन्हा और सचिव बासुदेव केसरी ने भी उपस्थिय खिलाड़ियों को कई अहम जानकारी व खेल के प्रति सुझाव दिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर