गौरीशंकर मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर SDO ने की बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; गायघाट स्थित अति प्राचीन गौरीशंकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर मंदिर न्यास समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ कशिश बख्शी ने की।<br>बैठक में मंदिर के गर्भगृह के निर्माण और जमीन का बेस तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अक्टूबर महीने से बेस निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर पूर्व में पूजा-अर्चना के साथ नींव रखी जा चुकी है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य में गुजरात के अहमदाबाद निवासी दिनेश मणिलाल शाह का सहयोग मिलेगा। मंदिर की जमीन का बेस तैयार करने का खर्च न्यास समिति की ओर से किया जाएगा। मिट्टी की जांच के लिए नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मकराना मार्बल से बनेगा मंदिर पूरे गौरीशंकर मंदिर का निर्माण मकराना मार्बल पत्थर से कराया जाएगा। निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं के नाम आजीवन शिलालेख पट पर अंकित किए जाएंगे। समिति ने भक्तों से मंदिर के निर्माण में सहयोग की अपील की है।करीब दो महीने स्पर्श पूजा रहेगी बंद निर्माण कार्य के दौरान लगभग दो महीने तक आम श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श पूजा बंद रहेगी। इस दौरान भक्त बाहर से ही भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर सकेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया