नकसलियों और कोयला तस्करी पर कसेगा शिकंजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बोकारो&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> पुलिस जोन के नए पुलिस महानिरीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने कहा है कि बोकारो पुलिस जोन के तहत आने वाले जिलों में लंबे समय से लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाई जाएगी और उनके निष्पादन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह होगी कि नॉर्मल पुलिसिंग के साथ-साथ हर फ्रंट पर पुलिस अपनी भूमिका में कामयाबी का झंडा लहरा सके। वे आज बोकारो जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर योगदान करने आए थे। मीडिया से बात करते हुए आई जी ने कहा की हाल कि इस जोन के जिलों में नक्सल समस्या गहरायी है और उनकी कोशिश होगी की इस समस्या का कारगर आपरेशन हो सके। उनकी मानें तो कोयला तस्करी भी एक बड़ी चुनौती है और वे यह कोशिश करेंगे की इस पर प्रभावी तौर से अंकुश लगे। आई जी अपनी प्राथमिकता दोहराते हुए कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा खनिज संपदाओं की तस्करी पर प्रभावकारी तरीके से अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यह होगी की बोकारो पुलिस जोन में पुलिस अपने काम के लिए जानी जाए<&sol;p>&NewLine;

Related posts

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न