स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड&comma; अररिया के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत पी के एम विद्यालय&comma; कोशी शिविर&comma; बथनाहा में 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसबी 56 वी बटालियन के असिस्टेंट कमांडर अर्जुन अदनोर &comma; विशिष्ट अतिथि फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास&comma; जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष रानी देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रधान गिरिजानंद साह के साथ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में सहयोगी के रूप में राज्य पुरस्कार से सम्मानित मो शब्दूल उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट गाइड को शपथ ग्रहण करवा कर विश्व स्तरीय संगठन का सदस्य बनाते हुए स्कार्फ और वगल प्रदान कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात शारीरिक प्रदर्शन पिरामिड एवं मार्च पास्ट के साथ झंडे को सलामी दी गई। स्काउट गाइड को पिरामिड&comma; खेल आदि में उत्तीर्णता प्राप्त करने वाले को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान किया गया। प्रशिक्षक बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण के अंतर्गत शारीरिक प्रदर्शन&comma; पिरामिड&comma; सांकेतिक चिन्ह&comma; ट्रैकिंग&comma; मार्च पास्ट एवं प्रवेश&comma; प्रथम सोपान&comma; द्वितीय सोपान के विषय वस्तु के बारे में बताया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी स्काउट गाइड को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अरविन्द कुमार&comma; मीना देवी&comma; विक्की कुमार&comma; मनोज झा&comma; संजीव झा&comma; मोहम्मद अल्लाह रखा&comma; राजेश कुमार&comma;सानिया आदि के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री