पटना में स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र में हुए स्कॉर्पियो लूटकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पटना पुलिस ने छह बदमाशों को दबोचने में सफलता पाई है&period; वारदात 17 जून की रात बेलदारीचक फ्लाईओवर के पास घटी थी&comma; जहां जमीन दिखाने के बहाने अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो बुक कराया और सुनसान जगह पर पहुंचते ही वाहन को लूटकर फरार हो गए थे&period; पीड़ित आज़ाद शाह&comma; जो बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के निवासी हैं&comma; ने गौरीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी&period; एस एस पी पटना कार्तिकेय शर्मा ने बताया क़ी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड संख्या 379&sol;25&comma; दिनांक 17&period;06&period;2025&comma; धारा 309&lpar;6&rpar; बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था&period;जांच में तेजी लाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई&comma; जिसने तकनीकी इनपुट&comma; सीसीटीवी फुटेज और डायल-100 की जानकारी के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया&period; पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार&comma; अरविंद कुमार&comma; विकास कुमार&comma; चंदन कुमार&comma; पप्पु कुमार और भरत भूषण के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई स्कॉर्पियो &lpar;BR01CH 0786&rpar;&comma; एक क्लासिक 350 बुलेट &lpar;BR01EA 6518&rpar; और ओप्पो&comma; वीवो व रेडमी ब्रांड के कुल पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं&period; पुलिस अधिकारियों के मुताबिक&comma; यह लूट एक सुनियोजित योजना के तहत अंजाम दी गई थी&comma; जिसमें स्कॉर्पियो को पहले से तय लोकेशन पर बुलाया गया और फिर चालाकी से ड्राइवर को चकमा देकर वाहन लेकर रफूचक्कर हो गए थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी अभियान में गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार&comma; पचरुखिया थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह&comma; प्रशिक्षु पु०अ०नि० नीरज कुमार&comma; धर्मेंद्र गिरी और जितेंद्र कुमार सिंह शामिल थे&period; फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश