पटना के परसा में स्कूटी सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>परसा बाजार में रविवार की दोपहर स्कूटी सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल डाला। इस हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल अस्पताल में इलाज करा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ के ब्रह्मपुर निवासी शंभू प्रसाद का 18 वर्ष का पुत्र रोहित कुमार अपने दोस्त रोशन के साथ परसा बाजार जा रहा था। इसी क्रम में यादव चक के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक टर्नर स्कूटी सवार युवकों को कुचल डाला। इस घटना में ब्रह्म पुर निवासी रोहित कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि उसका दोस्त रोशन कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते हैं आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परसा बाजार थाने को दी। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच पटना पुनपुन मार्ग काफी देर के लिए बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परसा बाजार की पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

कोचिंग जाने के लिए घर से निकला छात्र लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की सूचना

जमीन कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम : ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दो कथित सुपारी किलर, एक की मौत, तीसरा आरोपी फरार

दूसरी सोमवारी पर सुगम जलार्पण के लिए क्राउड मैनेजमेंट पर ध्यान दें- डीसी देवघर