जल्द खुलेंगे स्कूल कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>झारखंड&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> रांची कोरोना की रफ्तार धीमा पड़ते ही झारखंड में स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है&period; शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने स्कूलों को खोले जाने की बात कहते हुए कहा कि शनिवार को आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल के साथ बैठक होगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>झारखंड में जल्द खुलेंगे स्कूल&colon; <&sol;strong>शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि कोरोना के कारण पिछले 2 वर्ष से राज्य में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है&period; ऐसे में जल्द ही स्कूलों को खोले जायेंगे&period; उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में भी स्कूल कॉलेज खोले जा चुके हैं&period; संक्रमण की रफ्तार अब कम हो रही है&period; ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार तत्पर है&period; उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन के कोरोना गाइडलाइन को भी ध्यान में रखकर स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है&period; प्रारंभिक कक्षा से लेकर उच्च वर्ग तक के क्लास शुरू किए जाएंगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो&colon; <&sol;strong>झारखंड में 31 जनवरी तक है पाबंदी&colon; कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में 31 जनवरी तक पाबंदी है&period; आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सोमवार यानी 31 जनवरी को होने की संभावना है&period; इस बैठक में राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेगी&period; राहत की बात यह है कि राज्य में संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है&comma; जिसे देखते हुए सरकार वर्तमान समय में जारी पाबंदी में ढिलाई दे सकती है&period; इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने पर विचार किये जाने की संभावना है&period;शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार को इस संबंध में आग्रह किया है&period; मैट्रिक-इंटर परीक्षा के अलावे स्कूलों में होनेवाले वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखकर सरकार स्कूलों के खोलने पर फैसला लेने की संभावना है&period; इसके अलावे शादी विवाह आदि समारोह में 100 के बजाय संख्या बढाने पर सरकार विचार करेगी&period; रात 8 बजे तक की बाध्यता को भी खत्म होने की संभावना है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”