सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना यातायात पुलिस एवं NCC उड़ान मिशन सफर टीम की ओर से अनीसाबाद स्थित निजी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित सड़क व्यवहार की जानकारी देना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात पुलिस उपाधीक्षक &lpar;तृतीय&rpar; एवं सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के नियमों&comma; जेब्रा क्रॉसिंग के सुरक्षित इस्तेमाल तथा हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बताया कि सड़क पार करते समय यातायात संकेतों का पालन करना और सुरक्षित स्थान से ही सड़क पार करना बेहद जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सड़क सुरक्षा को लेकर पटना यातायात पुलिस एवं NCC उड़ान टीम की पहल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से उनमें सुरक्षित व्यवहार की आदत विकसित की जा सकती है&comma; जिसका लाभ भविष्य में पूरे समाज को मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एसडीएम-एसडीपीओ ने ली शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक समेत दिए सख्त निर्देश

‘सेवा ही संकल्प’ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सीएम ने किया पुरस्कृत

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की शिकायतें