सरमेरा थाना पुलिस ने मीरनगर गांव से रविवार को एक नरकंकाल बरामद किया!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;strong> सरमेरा थाना पुलिस ने मीर नगर गांव से रविवार को एक नरकंकाल बरामद किया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। नरकंकाल सड़कर मिट्‌टी का रूप ले चुका था। कंकाल के अवशेषों को जब्त कर पुलिस जांच के लिए पटना ले गई। नरकंकाल नीरो मांझी के घर से मिला। परिवार छह सालों से दिल्ली में रह रहा था। गांव लौटने पर परिवार को एक घर से दुर्गंध महसूस हुई। आंगन में जमीन खोदने पर वहां से नरकंकाल मिला। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नरकंकाल किसका है इसका खुलासा नहीं हो सका है। गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि कंकाल मिट्‌टी का रूप ले चुका था। उसे जांच के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि कंकाल किसका है। पहचान के बाद अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तीन दिनों से बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पटना-गया हाईवे चार घंटे जाम

सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से दो बेटों की मौत, मां शकुंतला देवी एम्स में वेंटिलेटर पर

रामपुर में आरडीए की मिली भगत से अवैध निर्माण लगातार किए जा रहे हैं