नंगे पांव 1600 मीटर दौड़ लगाने वाली कविता महतो की मदद को आगे आया सरदार पटेल स्मृति अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> झारखंड होमगार्ड भर्ती की 1600 मीटर दौड़ में बिना खेल जूते और विशेष प्रशिक्षण के साधारण साड़ी में नंगे पांव दौड़ लगाने वाली रामगढ़ जिले के दलमी प्रखंड के सोसो गांव की कविता महतो के संघर्ष को देखते हुए सरदार पटेल स्मृति अभियान ने मदद का निर्णय लिया है&period; संगठन कविता महतो को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरदार पटेल स्मृति अभियान के संरक्षक नागेश्वर सिंह स्वराज ने कविता महतो की स्थिति को लेकर झारखंड के विधायक जयराम महतो से बातचीत की&period; उन्होंने विधायक को कविता महतो की परिस्थितियों और संगठन की ओर से सहायता किए जाने की जानकारी दी&period; विधायक जयराम महतो ने भी इस पहल का स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नागेश्वर सिंह स्वराज जल्द ही झारखंड जाकर कविता महतो से मुलाकात करेंगे&period; इस दौरान उन्हें दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी&period; संगठन की ओर से कविता महतो के संघर्ष में आगे भी सहयोग देने की बात कही गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पति की मौत के बाद दो बच्चों और सास-ससुर की जिम्मेदारी संभाल रहीं कविता-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कविता महतो करीब तीन वर्ष पहले पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों और सास-ससुर की जिम्मेदारी अकेले उठा रही हैं&period; परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्हें ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करनी पड़ती है&period; सीमित संसाधनों के बावजूद होमगार्ड भर्ती की दौड़ में नंगे पांव शामिल होकर उन्होंने अपने संघर्ष और हौसले की मिसाल पेश की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान