बालू माफियाओं ने रानीतलाब थानाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी!

&NewLine;<p><strong>पालीगंज&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार में बालू के अवैध कारोबार को बंद करने के लिए पुलिस -प्रशासन सख्ती बरत रही है तो बालू माफिया अब खून -खराबे पर उतर आया हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत के रानीतालाब थाना क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार को रोकने गयी पुलिस पर माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुये हैं। रानीतालाब थाना क्षेत्र के बेरर गांव में अवैध बालू का कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया। पुलिस को कामयाबी मिल गयी थी की बालू माफियाओं ने असमाजिक तत्वों के साठगांठ से पुलिस पर रोडेबाजी एवं जान लेवा हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। आधा दर्जन घायल पुलिसकर्मी को सरकारी एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस पर हमले की बात आग की तरह फैल गयी &comma;जिला पुलिस मुख्यालय के आलाधिकारी इसे चुनौती के रूप में लिया हैं। पालीगंज अनुमंडल के साथ ही आसपास के कई थाने की पुलिस घटना में शामिल बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी हैं। मालूम हो की सरकार ने बालू खनन पर रोक लगा रखा है&comma; इधर सोन तटवर्तीय इलाके में आज भी बालू माफिया अवैध खनन एवं प्रेषन में जुटे है। इस संबंध में रानीतालाब थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है&comma; गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। वहीं आरोपियों के घरों को सील भी किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशामुक्त युवा ही रखेंगे विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर वीडियो कॉन्फ्रेंस, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने किया उद्घाटन

बिहार : न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव 2026