सना रामचंद गुलवानी: पाकिस्तान में पहली बार हिंदू लड़की प्रशासनिक सेवा के लिए चुनी गई

&NewLine;<p>पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू लड़की मुल्क के सबसे मुश्किल एग्जाम को पास करने में कामयाब हो गई है। 27 साल की डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस &lpar;CSS&rpar; की परीक्षा को मई में ही क्लियर कर लिया था&comma; लेकिन अब उनकी नियुक्ति पर भी मुहर लग गई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पाकिस्तान में यह एग्जाम सबसे मुश्किल माना जाता है और इसके जरिए ही वहां प्रशासनिक सेवाओं यानी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस में नियुक्तियां होती हैं। इसे आप भारत के सिविल सर्विसेस एग्जाम की तरह मान सकते हैं&comma; जिसे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आयोजित करता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कामयाबी बेहद कठिन<&sol;strong><br>CSS एग्जाम को बेहद कठिन माना जाता है। इसमें इस साल कुल 2&percnt; कैंडिडेट्स ही कामयाबी हासिल कर पाए हैं। सना के मामले में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसे पहले अटैम्प्ट में ही क्रैक कर लिया&period; सना मूल रूप से शिकारपुर की रहने वाली हैं। &OpenCurlyQuote;द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक&comma; सना ने सिंध प्रांत की रूरल सीट से इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। यह सीट पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेट के अंतर्गत आती है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी