संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ : शेखपुरा में विकास के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु नई पहल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong> जिला समाहरणालय सभागार में आज संपूर्णता अभियान 2&period;0 का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद&comma; अरुण भारती&comma; जमुई संसदीय क्षेत्र&comma; विधायक रणधीर कुमार सोनी&comma; शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र&comma; जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक&comma; उप विकास आयुक्त एवं जिले के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। यह अभियान नीति आयोग&comma; भारत सरकार एवं जिला प्रशासन&comma; शेखपुरा की संयुक्त पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों के तहत निर्धारित संकल्पित लक्ष्यों की संतृप्ति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;01&sol;img-20260131-wa00347694347360401851969-600x337&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-80003"><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी शेखर आनंद के द्वारा सम्बोधन कर सम्पूर्णता अभियान 2&period;0 के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्णता अभियान 2&period;0 का मुख्य लक्ष्य जिले के विकास संकेतकों में तीव्र सुधार लाना और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित की परफॉर्मेंस इंडिकेटर को तय समय-सीमा के अनुरूप पूरा करें&comma; ताकि कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करने पर बल दिया और अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शेखपुरा जिले के सभी पदाधिकारियो के कार्यशैली की प्रशंसा की एवं जिले के सभी कर्मियों को इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनायें दी। इसके पश्चात् सांसद अरुण भारती के द्वारा आज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए हमारे शेखपुरा जिला को विकसित जिला बनाने हेतु सभी को सम्बोधित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज्ञात हो कि नीति आयोग&comma;भारत सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 28 जनवरी 2026 को किया गया था। यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा&comma; जिसके दौरान आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी प्रखंडों में विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; पोषण&comma; कृषि&comma; वित्तीय समावेशन&comma; जल-स्वच्छता और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में संतृप्ति लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि शेखपुरा जिले के आकांक्षी प्रखंडों में विकास के हर सूचकांक में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का माध्यम बनेगा&comma; बल्कि जनता की सहभागिता के साथ जिले को समग्र विकास के पथ पर अग्रसर करेगा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जांच&comma; सिविल सर्जन&comma; वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी&comma; जिला पंचायत राज पदाधिकारी&comma; जिला शिक्षा पदाधिकारी&comma; जिला योजना पदाधिकारी सह नीति आयोग के नोडल पदाधिकारी&comma; सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण