संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने चकबैरिया में विकास कार्यों का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> संपतचक नगर परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार ने शनिवार को वार्ड संख्या 26 के चकबैरिया एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया&period; इस दौरान उन्होंने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल के समीप निर्माणाधीन आरसीसी नाला का जायजा लिया और कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके बाद अमित कुमार चकबैरिया गांव पहुंचे&comma; जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना&period; ग्रामीणों ने जलनिकासी&comma; सड़क&comma; सफाई तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर परिषद अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी&period; उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय बंटू&comma; स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि शाहिद तथा बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे&period; सभी ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया। अमित कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और विकास योजनाओं की नियमित निगरानी उनकी प्राथमिकता है तथा नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु