खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए लाई गई है सक्षम एवं प्रेरणा योजना, नए साल से पोर्टल की होगी शुरुआत : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> विधायक सह बिहार सरकार की खेल एवं आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह शनिवार की शाम सर्किट हाउस पहुंची&comma; जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया। साथ ही जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं श्रेयसी सिंह से मुलाकात के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने मीडियाकर्मी से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि बिहार सरकार की नई योजना &OpenCurlyDoubleQuote;सक्षम एवं प्रेरणा” है&comma; जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लाई गई है। इस योजना का पोर्टल 1 जनवरी 2026 से खुलेगा। इसके तहत विभिन्न स्तरों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप और स्कॉलरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में आर्थिक सहयोग के अभाव में कई प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं&comma; जिसे यह योजना दूर करेगी। उनके अनुसार&comma; ऐसी योजना लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने बताया कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। एक महीने के भीतर भागलपुर में ओलंपिक स्तर की बैडमिंटन अकादमी का निर्माण शुरू हो चुका है&comma; जिसका नामकरण किसी बड़े खिलाड़ी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही बांका के ओढ़नी डैम में इंटरनेशनल लेवल का वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा&comma; जिससे बिहार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सही व्यक्ति मिलेगा तो शादी जरूर होगी और मीडिया को निमंत्रण भी जाएगा&comma; फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र