329 बोतल शराब के साथ सफारी वाहन जब्त, चालक सहित दो तस्कर गिरफ्तार!,

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर विदेशी शराब की खेप जब्त करने में कामयाबी मिली है। इस बार गुप्त सूचना के आधार पर शहर के महिसौड़ी चौक के समीप से सोमवार की शाम 339 बोतल यानि 93 लीटर विदेशी शराब के साथ एक सफारी वाहन को जब्त किया गया है। मौके से चालक सहित दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर वीरपुर गांव निवासी लालो महतो के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। जबकि गिरफ्तार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के बेलसंडी गांव निवासी राजेन्द्र मुखिया के पुत्र पप्पू मुखिया और झारखंड के गिरिडीह निवासी स्व&period; इंद्रजीत राम के पुत्र जितेंद्र राम के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब लदी एक सफारी वाहन जमुई के रास्ते जाने वाली है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की एक टीम गठित की गई। उसके बाद महिसौड़ी चौक पर से एक सफारी वाहन को 339 बोतल यानि 93 लीटर विदेशी शराब के साथ जब्त किया गया है। साथ ही चालक सहित दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।शराब का बाजार मूल्य अनुमानित 1 लाख 25 हज़ार रुपया बताया जा रहा है। शराब की खेप झारखंड से बिहार के समस्तीपुर जिले की ओर ले जाई जा रही थी। वाहन मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा। वाहन जब्त करने में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार&comma; एसआई मु&period; दिलदार अंसारी&comma; सब इंस्पेक्टर राजा बाबू&comma; सिमरन भारती के अलावा उत्पाद सिपाही मंजर &comma; रामकैलाश महतो&comma; रूबी खातून&comma; सुंदर कुमार&comma; राजीव कुमार हज़ारी&comma; सुनील कुमार&comma; सलेंद्र कुमार ठाकुर सहित अन्य उत्पाद सिपाही मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गौरीचक थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी, 65 लीटर देशी शराब व 1000 लीटर छोवा नष्ट

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा