पत्नी सहित दो बच्चों की निर्मम हत्या!

<p><strong>झारखंड&colon;<&sol;strong> गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव के बेल टोला निवासी सत्यदेव रजक की पत्नी वह उसके दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर उसके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई है।गढ़वा थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। मृतकों में सत्यदेव रजक की पत्नी शोभा देवी &lpar;30&rpar;&comma; रंजीत रजक &lpar;8&rpar; व अभिषेक रजक &lpar;6&rpar; के नाम शामिल हैं। सभी का शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना दोपहर करीब 12&colon;00 से 1&colon;00 के बीच की बताई जा रही है। लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को शाम करीब 6&colon;30 बजे हुई। घटना के संबंध में मृतका का पति सत्यदेव रजक उर्फ बबलू रजक ने बताया कि वे लोग जाटा गांव के उच्च विद्यालय के पास नया घर बनाने का काम कर रहे थे। इन तीनों को छोड़ घर के सभी लोग वहीं गए हुए थे। शाम को जब वे लोग काम से लौटे तो सबसे पहले सत्यदेव की मां दौलतिया देवी ने घर में बहू का शव देखा। जो खून से लथपथ घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा हुआ था। वह रोते चिल्लाते हुए जैसे ही अंदर गई अंदर के कमरे में अपने पोता रंजीव रजक का शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था। आगे के कमरे में छोटा पोता अभिषेक रजक का भी शव पढ़ा हुआ पाया। उसने तत्काल गांव के लोगों को आवाज लगाई। इसके बाद काफी संख्या में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल गढ़वा थाना को दी। गढ़वा थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस लगातार परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, पढ़ाई के बहाने पटना में रह रहे दो नाबालिग दबोचे गए

दो दिनों से लापता युवक का शव पुनपुन नदी से मिला, परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा मुकीमपुर गांव

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को पलंग पर मिली लाश