सावन में महावीर मंदिर के चार शिवलिंगों पर होगा रुद्राभिषेक, सभी शिव मंडप हुए वातानुकूलित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; सावन माह की शुरुआत इस वर्ष 30 जुलाई से होगी&comma; जो 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे। सावन को लेकर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में स्थित चारों शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी शिव मंडपों को वातानुकूलित &lpar;एसी&rpar; कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार तीन शिवलिंगों पर प्रतिदिन सुबह पांच बजे से रुद्राभिषेक शुरू होगा&comma; जबकि महावीर जी के समीप स्थित शिवलिंग पर दोपहर 12 बजे से रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इस शिवलिंग पर श्रद्धालु सुबह पांच बजे से 10 बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं होगी। पूजा में उपयोग होने वाली सभी सामग्री मंदिर प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचना होगा। सावन के दौरान चारों शिव मंडपों को फूलों से सजाया जाएगा&comma; जिससे श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण का अनुभव हो सके। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए सभी शिव मंडपों में एसी लगाए गए हैं&comma; ताकि श्रद्धालु आराम से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर सकें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और फलदायी माना जाता है। स्कंद पुराण&comma; शिव पुराण&comma; लिंग पुराण&comma; श्रीमद्भागवत और वायु पुराण सहित विभिन्न ग्रंथों में श्रावण मास में शिव पूजा&comma; जलाभिषेक&comma; व्रत और दान के विशेष महत्व का उल्लेख किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भीषण गर्मी से त्रस्त जनजीवन के लिए शीतल अमृतधारा का स्थाई रूप से व्यवस्था

राम मंदिर आस्था का प्रतीक, चंदा मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा : संजय सरावगी

एम्स पटना में एनबीईएमएस का राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम संपन्न