बिहार शरीफ में निजी जांच घर में हंगामा, कर्मियों व किन्नरों के बीच मारपीट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <strong>नालंदा&comma; राकेश <&sol;strong>&colon; बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित रांची रोड पर एक निजी जांच घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई&comma; जब नेग मांगने पहुंची किन्नरों की टोली और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद अस्पताल कर्मियों ने चार किन्नरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा एवं जांच घर में बंधक बनाकर रखा लहेरी थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर किन्नरों को मुक्त कराया गया। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं&comma; जिन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। इधर&comma; किन्नरों की ओर से लहेरी थाना में आवेदन देकर जांच घर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। खबर लिखे जाने तक जांच घर प्रबंधन की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और दोषियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया