पिस्टल की नोक पर दस लाख की लूट, विरोध करने पर कर्मचारी को मारी गोली!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना में अपराधियों ने शुक्रवार को एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया&period; रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्टल की नोक पर दस लाख रुपये लूट लिए&period; विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मार दी&period; गोली उसके बांह में लगी&comma; जिसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है&period; अपराधी रुपए से भरा बैग लेकर बाइक से फरार&period; दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस&comma; डीएसपी सदर-2 रंजन कुमार सिंह और सिटी एसपी &lpar;पूर्वी&rpar; मौके पर पहुंचे&period; पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की&period; फुटेज में दो बाइक सवार अपराधी हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं&comma; जो कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीनते दिखाई दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; घायल कर्मचारी अविनाश&comma; जो भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है&comma; कंपनी का दस लाख रुपये लेकर जीरो माइल स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था&period; तभी यूनियन बैंक के नीचे पहुंचे दो बदमाशों ने उस पर हमला कर रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की&period; अविनाश ने विरोध किया तो एक लुटेरे ने पिस्टल से गोली चला दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोली लगने के बाद भी अविनाश ने साहस दिखाया&comma; मगर बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए&period; पुलिस ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है और उसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है&period; डीएसपी सदर-2 ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और छापेमारी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात