रोटरी पटना मिड टाउन का 48वां पदस्थापना समारोह संपन्न, डॉ. रंजना कुमार बनीं अध्यक्ष

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;फुलवारी&comma; अजित। <&sol;strong>रोटरी पटना मिड टाउन का 48वां पदस्थापना समारोह शुक्रवार को होटल मौर्या में आयोजित किया गया&period; समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया&period; प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ&period; रंजना कुमार ने क्लब की अध्यक्ष&comma; प्रमेश कुमार ने सचिव तथा राजेश गुप्ता ने कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह के मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल &lpar;विजिलेंस&rpar; जितेंद्र सिंह गंगवार&comma; आईपीएस थे&comma; जबकि पूर्व जिला गवर्नर विपिन चचान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे&period; कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें रोटरी का प्रतीक चिह्न सौंपा गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सचिव प्रमेश कुमार ने क्लब की ओर से संचालित सामाजिक और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी दी&period; अध्यक्ष डॉ&period; रंजना कुमार ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र &&num;8220&semi;स्वार्थ से ऊपर सेवा&&num;8221&semi; है और इसी भावना के साथ क्लब शिक्षा&comma; स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अपने कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ&period; आर&period; एन&period; सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी की सदस्यता केवल एक पद नहीं&comma; बल्कि सेवा का संकल्प है&period; उन्होंने कहा कि प्रत्येक रोटेरियन का हृदय करुणा से भरा होना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि रोटरी समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है&period; उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों&comma; दृष्टिबाधित विद्यालयों&comma; वृद्धाश्रमों&comma; पोलियो उन्मूलन और कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में क्लब के योगदान की सराहना की&period; उन्होंने बताया कि नवादा में पदस्थापना के दौरान वह स्वयं नवादा रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष रह चुके हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैंसर विशेषज्ञ डॉ&period; वी&period; पी&period; सिंह ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए रोटरी द्वारा निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है&comma; जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का संचालन विद्या नारायण और डॉ&period; प्रीतांजलि सिंह ने किया&period; इस अवसर पर पूर्व सचिव शरद रंजन और पूर्व अध्यक्ष डॉ&period; प्रतीक आनंद ने नए अध्यक्ष और सचिव को रोटरी का प्रतीक चिह्न हस्तांतरित किया। समारोह में डॉ&period; सी&period; के&period; खंडेलवाल&comma; डॉ&period; रणवीर नारायण&comma; एन&period; के&period; बोस&comma; आर&period; एन&period; खन्ना&comma; अभिषेक अकेला&comma; विशाल अग्रवाल&comma; रूंगता&comma; अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

सीएम सम्राट चौधरी बोले- “नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनो”, मेधावी छात्रों को 50,001 का चेक और स्वर्ण पदक दिए