नेशनल डॉक्टर्स डे पर रोटरी ने दिया सम्मान

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> डॉक्टर्स डे हमें याद दिलाता है कि डॉक्टरों की हमारी जीवन में कितनी अहम भूमिका रहती है&period; महमारी के दौरान चौबीस घंटे सेवा प्रदान करने के लिए ही डॉक्टर्स-डे माध्यम से सभी डॉक्टरों तथा चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रयास किया जाता है&period; आज नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी जिला ३२५० के रोटरी क्लब पटना सिटी के नए अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व सचिव राजेश बल्लभ के द्वारा पटना सिटी व पटना&comma; बिहार के प्रख्यात चिकित्सक को उनके क्लिनिक पर जाकर टीका व आरती के साथ दुशाला उढ़काकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया&period; इसमें प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० अरविंद कुमार&comma; डेंटल सर्जन डॉ० सतीश कुमार&comma; महामहिम राज्यपाल बिहार मेघालय के निजी चिकित्सक डॉ० आर पी सिंह&comma; प्रख्यात फिजीशियन डॉ० केवल शरण व डॉ० राजन चौधरी&comma; निदेशक चौधरी इमेजिंग  को सम्मानित किया गया&period; इस अवसर पर रो० विजय कुमार यादव&comma; रो० अश्विनी मेहता&comma; राहुल कुमार तथा स्नेहा रॉय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग