इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इमलीतल के पास मारपीट और गोलीबारी की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर हथियार बरामद किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को इमलीतल इलाके में कुछ अपराधकर्मियों ने क्षेत्र में दबदबा कायम करने के उद्देश्य से एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दानापुर थाना कांड संख्या 1282&sol;25 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के निर्देशन में थानाध्यक्ष दानापुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। 23 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रोहन कुमार अपने साथियों के साथ इमलीतल के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर रोहन कुमार&comma; पिता श्यामबाबू राय उर्फ संभु राय&comma; निवासी इमलीतल&comma; थाना दानापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार इमलीतल गंगा घाट स्थित एक खटाल में छिपाकर रखा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। इस बरामदगी के संबंध में दानापुर थाना कांड संख्या 210&sol;26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक अलग मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

लाइन डे पर एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश