2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>करोड़ों रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत बनाई गई बड़ी नहर से नरपतगंज जाने वाली सड़क महज दो वर्षों में ही बदहाल हो गई है। शिव मंदिर मधुरा से लेकर नरपतगंज जीरो प्वाइंट तक सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है&comma; जिससे प्रतिदिन हजारों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन बाइक चालक फिसलकर गिर रहे हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग&comma; जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है&comma; जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया था&comma; लेकिन निर्माण के महज दो वर्ष बाद ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और कीचड़ से भर जाने के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।<br>स्थानीय निवासी जयप्रकाश यादव&comma; शंकर यादव&comma; रामवृक्ष पासवान और बबलू सिंह समेत अन्य लोगों ने विभागीय लापरवाही और उदासीन रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों और संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अविलंब सड़क की मरम्मत कराई जाए&comma; ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

कांवड़ लेकर आ रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत!

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान