सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए रोड मार्च, एनसीसी कैडेट्स ने किया ICCC का भ्रमण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक यातायात पटना के दिशानिर्देशन में एनसीसी उड़ान एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर रोड मार्च का आयोजन किया गया। इस रोड मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने&comma; हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोड मार्च के उपरांत 26 बिहार बटालियन से संबंधित एनसीसी कैडेट्स ने ICCC &lpar;इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर&rpar; का भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स को आधुनिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग&comma; सीसीटीवी निगरानी और यातायात प्रबंधन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित यातायात पुलिस उपाधीक्षक&comma; पंचम ने कैडेट्स को यातायात नियमों&comma; सड़क सुरक्षा के महत्व और अनुशासित नागरिक की भूमिका के बारे में अवगत कराया। आयोजकों के अनुसार&comma; यह कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन&comma; जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है&comma; जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद हो।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अभियान बसेरा के तहत वासयोग्य भूमि के लिए आवेदन पंचायत एवं अंचल कार्यालयों में लिये जा रहे हैं आवेदन, इसके लिए पटना आने की जरूरत नहीं

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प