काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित हिस्से का पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पथ निर्माण मंत्री इं&period; कुमार शैलेंद्र ने काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित हिस्से का जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ स्थल निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कटाव की स्थिति&comma; गंगा की धारा के दबाव&comma; क्षतिग्रस्त E-Nose के कट-एंड की सुरक्षा तथा डाउनस्ट्रीम में हो रहे भूक्षरण को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। गंगा की धारा तटबंध की ओर शिफ्ट होने के कारण वर्तमान में तटबंध पर अत्यधिक दबाव बना हुआ है। क्षतिग्रस्त E-Nose के हिस्से को कट-एंड-होल्ड करने तथा डाउनस्ट्रीम में हो रहे भूक्षरण को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य लगातार जारी हैं। दोनों कट-एंड को सुरक्षित रखने एवं पानी के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए रिंग बांध का निर्माण भी कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर 2&period;50 लाख बालू भरे बोरे&comma; 20 नाव&comma; 30 ट्रैक्टर&comma; 1 पोकलेन एवं 3 जेसीबी उपलब्ध हैं तथा लगभग 250 श्रमिकों द्वारा दिन-रात बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किया जा रहा है। मुख्यालय से दो विशेष दल भी स्थल पर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मंत्री इं&period; कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंध की सुरक्षा के लिए किए जा रहे तत्कालीन सुरक्षात्मक कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा आवश्यक सभी तकनीकी उपाय पूरी तत्परता से किए जाएँ। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकता के अनुसार बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी रहेंगे। बाढ़ अवधि के बाद मैथमेटिकल मॉडलिंग एवं उसके अध्ययन के परिणामों के आधार पर तटबंध की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में सजी ‘कैमरे में धड़कता शहर’ फोटो प्रदर्शनी

पटना ट्रैफिक जवानों का सम्मान, CSR के तहत छाता और टिफिन बैग वितरित

महामहिम राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव का 73वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया