जुझारपुर–मायाभवन रोड से पुनपुन सुरक्षा बांध तक सड़क निर्माण लंबित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> जुझारपुर–मायाभवन रोड पर मौजा कोली स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन&comma; लंका कछुआरा एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोली से सीधे दक्षिण पुनपुन सुरक्षा बांध तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की उदासीनता के कारण लंबे समय से लंबित है&period; सड़क निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण को लेकर पूर्व में भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया था&period; माननीय मुख्यमंत्री तक मामले को पहुंचाने के बाद विभाग द्वारा एरियल सर्वेक्षण कर योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था&period; बावजूद इसके अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है&comma; जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण होने से लखीपुर कोली&comma; अल्लाबकसपुर&comma; उदयपुर&comma; नादघाट&comma; अबस्तीचक&comma; फहीमपुर एवं लंका कछुआरा सहित कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा&period; विशेष रूप से पंचायत सरकार भवन&comma; स्वास्थ्य केंद्र तथा पुनपुन सुरक्षा बांध तक पहुंचना आसान हो जाएगा&period; वर्तमान में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है&comma; जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार एवं संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है&period; उनका कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास&comma; स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है&period; अब स्थानीय लोगों की नजर सरकार के अगले निर्णय पर टिकी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री