आर के सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा को मिली भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>भाजपा के युवा चेहरा ऋतुराज सिन्हा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ऋतुराज सिन्हा भाजपा के राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे है। ऋतुराज सिन्हा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है। आज देश के पांच नेताओं को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रभार दिया गया है। जिसमें ऋतुराज सिंहा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अहम भुमिका निभा चुके ऋतुराज सिंहा भाजपा के अहम चुनावी रणनीतिकारों में शामिल है। चुनाव के समय इन्हें अमित शाह के नवरत्नों में भी शामिल किया गया था। ऋतुराज सिन्हा के राजनीतिक सफर की अगर बात की जाए तो ये 2005 से राजनीति में सक्रिय है। इन्हे 2014 लोकसभा चुनाव में फ्रंट लाइन पर काम करते दिखे। 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी। साल 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव हेतु&comma; तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार अभियान समिति का दायित्व सौंपा था। 2017 से 2020 के बीच ऋतुराज सिंहा नित्यानंद राय की प्रदेश कमेटी में बतौर प्रदेश पदाधिकारी भी काम कर चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव मे ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय लोक सभा कैम्पेन कमिटी में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया। नेशनल प्रचार कैंपेन कमेटी 8 सदस्यों में एक थे। जिसका नेतृत्व अरुण जेटली तब कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चहेते बन गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान ऋतुराज सिन्हा भाजपा के मेनिफेस्टो &&num;8211&semi; आत्मनिर्भर बिहार के सूत्रधार के तौर पर सामने आए और उन्होंने मेनिफेस्टो में कई सारी ऐसी चीजों को शामिल करवाया&comma; जिससे भाजपा को आम लोगों से कनेक्ट करने में बड़ी मदद मिली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवा उद्यमी के साथ-साथ ऋतुराज में बड़े पैमाने पर बिहार के लोगों को रोजगार मुहैया कराने का भी काम किया है। सरकारी सेक्टर को अगर छोड़ दिया जाए तो निजी क्षेत्र में ऋतुराज बिहार में सबसे ज्यादा नौकरियां उपलब्ध कराने का रिकॉर्ड भी खुद के नाम रखते है। ऋतुराज सिन्हा को कई बार सरकारी दायित्व भी मिलता रहा है और दायित्व भी ऐसे क्षेत्रों में मिला है। जिसे कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है । हाल के दिनों में ही ऋतुराज सिन्हा को नेशनल कैडेट कोर के पुनर्गठन और आधुनिकरण के लिए काम करने वाली भारत सरकार की कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस दौरान ऋतुराज में एनसीसी के लिए कई सारी ऐसी योजनाएं पर काम करना शुरू किया। ऋतुराज सिन्हा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने से बिहारी युवाओं में भाजपा ने सीधा संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का भव्य शुभारंभ, 99 रुपये से शुरू हुआ बेहतरीन कलेक्शन

पहले नाना ने बेची जमीन, अब नाती ने किया दावा

बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : काज़ी मुहम्मद अंजर आलम कासमी