सामाजिक न्याय की दिशा में राजद का संवाद, डॉ० रामानंद यादव रहे मुख्य वक्ता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> रविवार को सुबह 11&colon;00 बजे फतुहा विधानसभा अंतर्गत संपतचक प्रखंड के पंचायत लंका कछुआरा स्थित सत्यम शिवम हाई स्कूल में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; यह कार्यक्रम गौरीचक पावर ग्रिड से उत्तर में आयोजित हुआ था&period; इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक फतुहा डॉ0 रामानंद यादव शामिल हुए&period;परिचर्चा कार्यक्रम के आयोजन कर्ता अमित कुमार&comma; सभापति&comma; संपतचक नगर परिषद् और नगर परिषद् संपतचक अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल मालाओं से डॉ0 रामानंद यादव का भव्य स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ0 रामानंद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय का अर्थ है समाज के सभी व्यक्तियों को सामाजिक&comma; आर्थिक और राजनीतिक रूप से समान अवसर व संसाधन उपलब्ध कराना&period; उन्होंने कहा कि जाति या धर्म चाहे जो भी हो&comma; सभी को समान व्यवहार और अवसर मिलना चाहिए&comma; जैसे शिक्षा&comma; रोजगार एवं सामाजिक भागीदारी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि जब बिहार में तेजस्वी सरकार बनेगी तब &OpenCurlyQuote;माई बहिन मान योजना’ के तहत माताओं-बहनों को ₹2500 प्रति माह दिए जाएंगे&period; वृद्धजनों को मिलने वाली पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 की जाएगी&period; हर घर को हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निःशक्तजन&comma; दिव्यांगजन एवं विधवा माताओं-बहनों को मिलने वाली ₹400 की पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 किया जाएगा&period; युवाओं को लाखों नौकरियां दी जाएंगी और प्रदेश में उद्योग-धंधे लगाए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने यह भी कहा कि पलायन को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी&period; साथ ही पिछड़े जिलों एवं प्रमंडलों के लिए विकास आयोग बना कर समानुपातिक तीव्र विकास किया जाएगा&period; बेरोजगारों और छात्रों को सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सामाजिक न्याय परिचर्चा में कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया&period; इनमें पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी&comma; राजद जिला अध्यक्ष दीनानाथ यादव&comma; प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन&comma; छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव&comma; प्रदेश महासचिव अफरोज आलम&comma; फतुहा प्रभारी वकील यादव और रंजीत यादव शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के आयोजक कर्ता अमित कुमार&comma; सभापति संपतचक नगर परिषद्&comma; अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू&comma; संपतचक प्रखंड अध्यक्ष बखोरी यादव&comma; फतुहा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव&comma; नगर अध्यक्ष फतुहा डॉ दयानन्द यादव&comma; पटना सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव&comma; तथा बिनोद कुमार सहित हजारों कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!