राजद का महिला और दलित विरोधी चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया : डॉ० भट्ट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; के मुख्य प्रवक्ता डॉ0 राजेश भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तेजस्वी की जमुई में आयोजित जनसभा के दौरान उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान के माताजी के विरूद्ध सरेआम गाली देना और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल को महिला और दलित विरोधी बताया है। डॉ0 भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का महिला और दलित विरोधी चाल चरित्र और चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। डॉ0 भट्ट ने राष्ट्रीय जनता दल पर आरोप लगाया उक्त घटना पार्टी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है जिससे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी कतई इनकार नही कर सकतें क्योंकि घटना स्थल पर वे स्वयं मौजूद थे&comma; बावजूद इस घृणित कृत्य पर उन्होंने कोई प्रतिरोध नही जताया&comma; जो बेहद दुखद है। इस मामले पर तेजस्वी का घटना स्थल पर मौन रहना उनकी मौन सहमति और महिला और दलित विरोधी सोच को दर्शाता है। उक्त घटना की जितनी भी निंदा की जाय वह कम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ0 भट्ट ने कहा कि यह अपमान सिर्फ एक मां की नही बल्कि पूरी मातृशक्ति का अपमान है&comma; बावजूद तेजस्वी जी ने इस घटना पर खेद व्यक्त करना भी उचित नही समझा। डॉ0 भट्ट ने कहा कि तेजस्वी को एक महिला और एक मां का अपमान के लिए उन्हें पूरे बिहार के माताओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए और अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर उन्हें सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ0 भट्ट ने प्रेस को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के खिलाफ न केवल अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर दलित नेता और एक महिला का घोर अपमान किया गया हैं&comma; जो कानूनी तौर पर भारतीय आई&period;पी&period;सी&period; 123&sol;3 आर0पी0 एक्ट 1951 एवं धारा 171 सी एवं 71 एफ का खुला उल्लंघन है इसके अलावे यह अनुसूचित जाति&sol;जनजाति 3&lpar;1&rpar;&lpar;आर&rpar;&lpar;एस&rpar;&sol;3&lpar;2&rpar;&lpar;भीए&rpar; एक्ट के अंतर्गत भी दण्डनीय अपराध है और चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन है। डॅा0 भट्ट ने चुनाव आयोग से इस मामले पर कठोर से कठोर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। डॉ0 भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस मामले को लेकर एनडीए का एक प्रतिनिधि मंडल इस आशय का ज्ञापन सौंपा और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा