राजद कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प लें : जगदानंद सिंह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;mark><&sol;strong> आज पटना जिला राजद कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन पटना जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय जननायक कर्पूरी सभागार में आयोजित किया गया। जबकि संचालन पटना जिला के प्रधान महासचिव अफरोज आलम ने की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधि मंत्री डॉ मो शमीम अहमद के साथ मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित वक्ताओं में राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक&comma; विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव&comma; अख्तरुल इस्लाम शाहीन&comma; राहुल तिवारी&comma; केदारनाथ सिं&comma; रेखा पासवान&comma; अनिरुद्ध यादव&comma; प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान&comma; व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता&comma; किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण कुमार उर्फ चंदन यादव&comma; प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर उर्मिला ठाकुर&comma; प्रदेश महासचिव संजीव राय&comma; केडी यादव&comma; इंजीनियर अशोक यादव&comma; प्रमोद कुमार राम&comma; प्रदेश सचिव जेम्स कुमार यादव&comma; पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम&comma; बाढ़ जिला अध्यक्ष नमिता नीरज सिंह आदि ने संबोधित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद कार्यकर्ता-संवाद सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधि मंत्री डॉ शमीम अहमद ने कहा कि केन्द्र में झूठ और भ्रम फैलाने वाली सरकार के जन-विरोधी कार्य को जन जन तक पहुंचाने का काम करें&comma; और यह बताये कि कैसे 2014 के चुनाव में हर साल दो करोड़ नौकरी तथा हर के खातों में 15 लाख रुपए देने का वादा किया था&comma; जो जुमलेबाजी साबित हुआ। देश में बढ़ती मंहगाई&comma;नई शिक्षा नीति लागू करके शोषितों&comma; वंचितों के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करने की साजिश तथा नफरत का माहौल खड़ा करके देशवासियों को भ्रम और धर्म की राजनीति में उलझा कर देश को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। इन्होंने इसके खिलाफ लोगों से गोलबंद होकर संघर्ष का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों और संकल्पों के अनुसार जनता के हितों में मजबूती से कार्य करे और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनों तक पहुंचाएं। इन्होने ने कहा कि बिहार में जातिगत गणना का होना महागठबंधन सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है&comma; बिहार में महागठबंधन सरकार ने 70 दिनों के अंदर 2 लाख 17 हजार नौजवानों को शिक्षकों की नौकरियां देकर बिहार के युवाओं को सम्मान और मुस्कान देने का काम किया है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ सिर्फ जुमलाबाजी की और ठगने का काम किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन्होंने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने संविधान पर हमला करके बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है&comma; इसके खिलाफ संविधान बचाने का संकल्प लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता जन -जन तक पहुंचने का काम करें&comma; जिससे भाजपा को परास्त किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं राजद जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव ने कहा कि पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल के एक- एक कार्यकर्ता साथी गांव और टोलो में जाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करके महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं दूसरी ओर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज पटना सहित 6 जिलों में राजद कार्यकर्ता संवाद हो रहा है&comma; इसके माध्यम से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के अलावा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद के विचारों तथा तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों के साथ महागठबंधन सरकार के द्वारा आम जनों के हितों में किये जा रहे कार्यों के साथ साथ नौजवानों को रोजगार देने तथा जातीय गणना के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नंदू यादव&comma; विनोद यादव&comma; डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता&comma;पटना जिला के उपाध्यक्ष मो0 मुश्ताक अहमद&comma; अरूण कुमार सिंह&comma; वकील यादव&comma; मंटू यादव&comma; नरेन्द्र यादव भतेहरी&comma; शाहनवाज फैसल&comma; साकेत कुमार&comma; ई0 संजय यादव&comma; बेबी कुमारी&comma; नीरज राय&comma; अल्का सुमन&comma; गुडि़या देवी&comma; प्रतीक प्रताप राव&comma; मेनिका कुमारी&comma; मो0 तनवीर उदीन&comma; ओम प्रकाश चौटाला&comma; शिवेंद्र तांती&comma; गणेश यादव&comma;मनोज यादव&comma; शैलेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार