राजद ने जमीनी नेताओं पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को हिलसा विधानसभा से&comma; श्रीमती एज्या यादव को मोहिद्दीन नगर विधानसभा से&comma; तथा लखीसराय जिला प्रवक्ता प्रेम सागर चौधरी को सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी को भी टिकट मिलने से संगठन स्तर पर नई ऊर्जा आई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि संघर्षशील और जमीनी नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एजाज अहमद ने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को इंडिया महागठबंधन की सरकार बनते ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हर घर को रोजगार&comma; महिलाओं को सम्मान और आम जनता को अधिकार दिलाने वाली सरकार बनेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह सरकार शोषितों&comma; वंचितों&comma; पिछड़ों&comma; अति पिछड़ों&comma; दलितों&comma; आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के हक-अधिकार की रक्षा करेगी। बिहार की जनता अब 20 साल की नाकारा सरकार से मुक्ति चाहती है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, एसपी ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन