प्रकाश पर्व के अवसर पर तख़्त पटना साहिब की तैयारियों का जायज़ा : राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के पूर्व एवं केरल के नये राज्यपाल माननीय श्री राजेंद्र आर्लेकर ने तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और सुमित सिंह कलसी के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान&comma; राज्यपाल जी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मद्देनज़र संगतों की सुविधा को लेकर किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्यपाल ने आगामी 4 से 6 जनवरी तक तख़्त पटना साहिब में मनाए जाने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लाखों संगतों के आगमन की संभावना को देखते हुए संगतों की रिहायश&comma; ट्रांसपोर्ट&comma; लंगर और अन्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि प्रबंधक कमेटी ने संगतों की सुविधा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएँ की हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रबंधक कमेटी द्वारा संगतों के रुकने की व्यवस्था&comma; स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं&comma; लंगर की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। राज्यपाल ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों को संगतों के बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया। यह आयोजन देश-विदेश से हजारों संगतों को आकर्षित करेगा&comma; और इस मौके पर तख़्त पटना साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 121.37 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!