जहानाबाद में दहेज हत्या के लंबित मामलों की समीक्षा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज दहेज हत्या के लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा इनके शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुराने एवं वर्तमान मामलों की जांच में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के क्रम में जांच अधिकारियों &lpar;आईओ&rpar; को वैज्ञानिक एवं ठोस साक्ष्यों के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया&comma; ताकि दोषियों को शीघ्र और कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहानाबाद पुलिस दहेज हत्या सहित महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!