मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर डीएम के अहम निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> जिला पदाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मिशन शक्ति एवं महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन शक्ति के तहत संचालित &OpenCurlyQuote;सम्बल’ और &OpenCurlyQuote;सामर्थ्य’ कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने &OpenCurlyQuote;बेटी बचाओ&comma; बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस &lpar;AI&rpar;&comma; साइंस एवं टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र तथा डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा&comma; खेल एवं तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय प्रतिभाओं को आइकॉन के रूप में प्रस्तुत किया जाए&comma; ताकि अन्य बच्चों को प्रेरणा मिल सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाएं &OpenCurlyQuote;हर महिला का साथी’ टोल फ्री नंबर 181 पर 24×7 सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही वन स्टॉप सेंटर अररिया के मोबाइल नंबर 9771468001 पर भी संपर्क किया जा सकता है। बैठक में कार्यपालक अभियंता&comma; भवन प्रमंडल को वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी&comma; सिविल सर्जन&comma; सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई&comma; अपर समाहर्ता &lpar;बैंकिंग&rpar;&comma; जिला नियोजन पदाधिकारी&comma; जिला शिक्षा पदाधिकारी&comma; एलडीएम एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश

बचपन में दाहिना हाथ गंवाया फिर भी इंटर पास कर बच्चों को पढ़ाया, अब बायां हाथ में पक्षाघात से काम करना हुआ मुश्किल…

खुसरूपुर हत्याकांड में निर्दोष पति को फंसाने का आरोप, पत्नी ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार