रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, वारदात के कुछ घंटों बाद दिल्ली से दबोचा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोहना&comma;&nbsp&semi;&nbsp&semi;सुशीला देवी &colon;<&sol;strong> गुडगांव 6&period;5 लाख के लेन-देन ने लिया खूनी मोड़&comma; रिटायर्ड फौजी ने माथे में मारी गोली वारदात के कुछ घंटों बाद दिल्ली से दबोचा।रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वारदात के अगले ही दिन आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी &lpar;40&rpar; निवासी गांव बामला&comma; जिला भिवानी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार&comma; घटना 8 सितंबर की शाम करीब छह बजे थाना सेक्टर-14 क्षेत्र में हुई। मृतक हेमंत कौशिक का आरोपी अमरजीत के साथ रुपयों का लेन-देन था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में हेमंत को अस्पताल ले जाया गया&comma; जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-14 पुलिस और अपराध शाखा मानेसर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। वर्ष 2021 में हेमंत ने उससे करीब 6&period;5 लाख रुपये उधार लिए थे। इसी रकम को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी हथियार बरामद करने के प्रयास में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी काफिला रवाना

कुत्ते के आतंक से महिला समेत 3 लोग घायल, मौके पर पहुंची डायल 112

नशे की कमाई पर पुलिस का बड़ा प्रहार, इंदौरा के छन्नी में फिर 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज