पटना शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना कुमार रवि के निर्देश पर आज लगातार चौथे दिन पटना शहर में अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशासन&comma; नगर निगम&comma; ट्रैफिक पुलिस&comma; परिवहन&comma; राजस्व&comma; पथ निर्माण&comma; स्वास्थ्य&comma; पुलिस&comma; अग्निशाम&comma; पुल निर्माण निगम&comma; दूरसंचार&comma; वन प्रमंडल&comma; विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से चार बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गोरियाटोली पुल के नीचे दोनों तरफ करते हुए स्टेशन गोलम्बर से होते हुए बुद्धा पार्क करते हुए बंदर बगीचा करते हुए बुद्ध मार्ग इस्काॅन मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया एवं आठ ठेला जप्त किया गया। आज इस अंचल में ₹ 18&comma;700&sol;- जुर्माना वसूला गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज पटना नगर निगम के नगर परिषद&comma; दानापुर में एक बजे अपराह्न से तीन बजकर पच्चीस मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ भोला पेट्रोल पम्प से सेंट कैरेन्स के आगे तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान 40 अवैध होर्डिंग&sol;पोस्टर&sol;बैनर हटाया गया। आज इस अंचल में ₹ 9&comma;000&sol;- जुर्माना वसूला गया। सभी अंचलों में आज अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में कुल ₹ 27&comma;700&sol;- जुर्माना वसूला गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चार दिनों के अभियान में सभी अंचलों में मिलाकर कुल ₹ 89&comma;300&sol;- जुर्माना वसूला गया। आयुक्त रवि के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने अधिकारियों को निदेश दिया कि कड़ाई से स्पेशल ड्राइव चलाएं। अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करें। पब्लिक न्यूसेंस हटाने के लिए पुलिस से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दं&period;प्र&period;सं&period; की धारा 133 में नोटिस देकर कार्रवाई करें। प्रावधानों के अनुसार अर्थदंड लगाएं। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने कहा कि नगर निकायों को समुचित शक्ति प्रदत्त है । अस्थायी अतिक्रमण की स्थिति में 5&comma;000&sol;- रुपया तथा स्थायी अतिक्रमण की स्थिति में 20&comma;000&sol;- रुपये का दंड लगाने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण में प्रयुक्त सामानों की जब्ती की जाए तथा अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदंड लगाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा। आयुक्त रवि ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि पुनः अतिक्रमण की घटना को सख़्ती से रोकेंय फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें तथा अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करें। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें। आयुक्त रवि ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि के निदेश पर जिला पदाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक चार-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>यह निम्नवत हैः-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>&lpar;क&rpar; अपर जिला दण्डाधिकारी&comma; विधि-व्यवस्था&comma; पटना<br>&lpar;ख&rpar; पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात&comma; पटना<br>&lpar;ग&rpar; अपर नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम<br>&lpar;घ&rpar; सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी&comma; जिला नियंत्रण कक्ष&comma;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना आयुक्त रवि ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे। गौरतलब है कि आयुक्त रवि द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक&comma; वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री राजीव मिश्रा तथा नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशरध्संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है। आयुक्त रवि ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान&comma; अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश