10 मिनट में राहत : बिहटा में लंबे जाम से लोगों को एसआई ने दिलाई निजात

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना में इन दोनों जाम से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। पटना का पश्चिमी इलाका हो पूर्व पटना सिटी संपतचक जीरो माइल&comma; बाईपास&comma; फुलवारी शरीफ&comma; खगौल&comma; दानापुर हर तरफ जाम ही जाम है। इस बीच शनिवार की देर रात बिहटा में कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस लंबे जाम में कई बारातियों के गाड़ी भी फ़सी रही। बिहटा चौराहा पर पुलिस प्रशासन जाम हटाने में काफी मशक्कत कर रही थी। इस बीच बीहटा थाने में पदस्थापित एसआई नीतीश कुमार वहां पहुंचे। कई घंटे से जाम में फंसे एम्बुलेंस&comma; बारातीयों की गाड़ियां और अन्य गाड़ियों को उन्होंने काफी मेहनत से जाम से छुटकारा दिलाकर आवागमन सुचारु कराया।<br><br>लोगों ने बताया कि बिहटा में कई घंटे से जाम लगा था सभी लोग परेशान थे कई à¤¬à¤¾à¤°à¤¾à¤¤ दूल्हा की गाड़ियां&comma; एम्बुलेंस फंसा था। इस जाम से कैसे निजात दिलाया जाए हर कोई यह सोच रहा था। कब कौन कैसे पहुंचेगा अपने गंतव्य स्थान पर हर गाड़ी पर सवार लोग यही सोच रहे थे। पटना ट्रैफिक पुलिस भी महाजाम से कैसे निजात हो हर संभव प्रयास कर रही थी। मगर बिहटा थाना के एसआई नीतीश ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए 10 मिनट में जाम से छुटकारा दिलाकर एक अच्छे पुलिसकर्मी का कर्तव्य निभाया। जाम से निजात मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि नाज है ऐसे पुलिसकर्मी पर&comma; ऐसे पुलिसकर्मी को राष्ट्रीय सम्मान के साथ नवाजा जाए बाकी तो खाना पूर्ति करते हैं। जाम में फंसे लोग जब अपने-अपने स्थान की ओर रवाना हुए तो वह चौराहा पर जमे à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए हाथ हिला कर आगे जा रहे थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम