गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच तैयार करता है सुरक्षित मातृत्व की मजबूत नींव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे प्रसव संबंधी जटिलताओं की पहचान व ससमय इसका निदान संभव हुआ है। गौरतलब है कि गर्भवती महिलाओं को ससमय जरूरी जांच की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हर महीने के 09 व 21 तारीख को जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष अभियान संचालित कियाा जाता है। इस क्रम में स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं को सभी जरूरी जांच की सुविधा नि&colon;शुल्क प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष जांच शिविर का आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा 05 हजार से अधिक महिलाओं की जांच के उपरांत उन्हें जरूरी दवा व स्वास्थ्य परामर्श नि&colon;शुल्क उपलब्ध कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नियमित अंतराल पर चार जांच जरूरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि अभियान के क्रम में जिले के सभी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के लिये मुफ्त जांच&comma; दवाएं व पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। अभियान के क्रम में स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित विशेष जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन&comma; वजन&comma; रक्तचाप&comma; मूत्र जांच&comma; एचआईवी संबंधी जांच सहित अन्य जांच की सुविधा प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण से ही नियमित अंतराल पर महिलाओं की अपनी जांच करानी चाहिये। इसके लिये प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर जांच सुनिश्चित कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिये समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान भी संचालित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जांच से कम होता गर्भावस्था संबंधी जोखिम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ आकाश कुमार राय ने बताया कि स्वस्थ व सेहतमंद बच्चे के लिये गर्भवती महिला का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। लिहाजा गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं का चार प्रसव पूर्व जरूरी होता है। महिलाओं को सुलभता पूर्वक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश है। ताकि प्रसव संबंधी जटिलता का समय पर पता लगाकर इसे कुशलता पूर्वक प्रबंधित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जिले में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने&comma; मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने&comma; एचआईवी सहित किसी अन्य संक्रामक रोग के नियंत्रण में उपयोगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सेवाओं का लाभ सभी गर्भवती तक पहुंचाने के प्रति विभाग प्रतिबद्ध<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से शहरी व ग्राीमण इलाकों की गर्भवती महिलाओं को सुलभ&comma; समेकित व समयबद्ध जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके माध्मम से प्रसव संबंधी जटिल मामलों को चिह्नित कर संस्थागत रूप से जटिलताओं के प्रबंधन के प्रति विभाग गंभीर है। ताकि जिले में सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित किया जा सके। जिले की सभी गर्भवती महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाने के लिये विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील