पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सिद्धांत को परिलक्षित करती केंद्र सरकार की योजना जनकल्याण को है समर्पित : अश्विनी चौबे

&NewLine;<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> केंद्रीय वन&comma; पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले&comma; खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे।   उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे&period; केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की। उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव&comma; गरीब&comma; किसान&comma; दलित&comma; पीड़ित&comma; शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिए। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सिद्धांत को परिलक्षित करती प्रधानमंत्री जन-धन योजना&comma; मुद्रा योजना&comma; आवास योजना&comma; कौशल विकास योजना&comma; जीवन ज्योति बीमा योजना&comma; अटल पेंशन योजना&comma; आयुष्मान भारत&comma; जन औषधि केंद्र&comma; एक देश-एक राशन कार्ड&comma; उज्जवला योजना जैसी केंद्र की योजना देश को आगे लेने जाने व गरीब कल्याण को समर्पित है&period; केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर खिलखिलाहट रेनबो होम&comma; रेनबो आश्रय केंद्र राजवंशी नगर में अनाथ बच्चियों के साथ जन्मदिन मनाया। उनके बीच फलों का वितरण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने भारतीय मानक ब्यूरो कार्यालय एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पौधारोपण भी किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर