रविशंकर प्रसाद ने नंदकिशोर यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर दी शुभकामनाएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना साहिब लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने पुराने मित्र नंदकिशोर यादव को निर्विरोध रूप से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री प्रसाद ने कहा कि नंदकिशोर यादव जी का राजनीतिक जीवन काफी लंबा और अनुभवों से भरा है। जे&period;पी&period; आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। एक स्वयंसेवक के रूप में कार्य प्रारंभ कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा अन्य अनुषांगिक ईकाईयों में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया और संगठन में विभिन्न स्तर पर कार्य किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री नंदकिशोर यादव पहले पटना नगर निगम में पार्षद चुने गये एवं उप-महापौर भी रहे। वे पटना साहिब विधानसभा से लगातार सातवीं बार विधायक रहकर जनता के बीच निरंतर लोकप्रिय रहे। उनका प्रशासनिक अनुभव भी काफी लंबा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य और पथ-निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में बिहार के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री प्रसाद ने विश्वास जताते हुए कहा कि वे अपने लंबे राजनीतिक जीवन&comma; संगठनात्मक कार्यक्षमता और लंबे प्रशासनिक अनुभव से बिहार विधानसभा को सुचारू रूप से संचालित कर सकेंगे और साथ ही विभिन्न दलों के विधायक भी उनके अनुभव से लाभांवित होंगे। अंत में पुनः श्री प्रसाद ने श्री नंदकिशोर यादव को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ